फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगी भीषण आग…कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, सारा सामान जलकर राख

1295112-durg-fire-news

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देर रात भीषण घटना हो गयी. रविवार देर रात एक फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Foam Manufacturing Plant) में अचानक आग लग गई. गनीमत रही किसी तरह के जान माल की हानि नहीं हुई.

घटना जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा इलाके की है. मुरमुंदा स्थित फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में रविवार देर रात आगजनी हुई है. रविवार की रात अचानक फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में आग लग गई. आग ने देखते देखते भीषण रूप ले लाया. आग पुरे प्लान में फ़ैल गयी. प्लांट में आग लगने से हड़कंप मच गया. हर तरफ धुंआ फ़ैल गया. आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दी.

तीन घंटे बाद बुझी आग

आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. और ततकाल आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तबतक तब तक प्लांट सामान जलकर राख हो चुका था.

आग लगने का कारण अज्ञात

इधर पुलिस भी घटना की जांच में जुट गयी. आग किस वजह से लगी है अभी इसका पता नहीं चल सका है. माना जा रहा है शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. गनीमत रही आगजनी में किसी तरह जनहानि नहीं हुई. फ़िलहाल घटना की जांच जारी है.