Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड

Thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड में कमी आई है। वही अगले दो दिन मौसम में कुछ खास परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने दो दिन बाद तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले दो दिन छत्तीसगढ़ के मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर दो दिन बाद अचानक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद लोगों को एक बार फिर कड़कड़ाती ठंंड का सामना करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

मैदानी क्षेत्र की अगर बात करें तो पिछले कुछ दिनों से दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ था, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर 14.2 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग की माने तो आज पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

रीसेंट पोस्ट्स