Google Analytics —— Meta Pixel

50 लाख से ज्यादा का इनामी PLGA का टॉप कमांडर बारसे देवा ने किया सरेंडर, 20 साथियों के साथ डाला हथियार

naxsali
तेलंगाना| तेलंगाना में नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) को बड़ा झटका लगा है। संगठन का टॉप कमांडर बारसे देवा ने पुलिस और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बारसे देवा को नक्सली हिड़मा का सहयोगी माना जाता रहा है।
बारसे देवा ने अपने 20 साथियों के साथ हथियार डाला है। उस पर 50 लाख से अधिक का इनामी नक्सली था।जो कि लंबे समय से PLGA की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा था। सरेंडर करने वालों में कई अन्य इनामी नक्सली भी शामिल हैं।
इस आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने में मदद मिलेगी और प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने की दिशा में यह अहम कदम है।
बीजापुर और सुकमा में 14 नक्सली ढेर 
बीजापुर में 14 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा तय करेगा। जहाँ हिंसा नहीं, अब शांति ही एकमात्र विकल्प है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात का अंतिम चरण है। बस्तर में शांति, विश्वास, विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है। बीजापुर और सुकमा में 14 नक्सली मारे जाने पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि नक्सल आपरेशन कई जिलों में चल रहे हैं। दो जिलों से 14 डेड बॉडी रिकवर किए गए हैं, आपरेशन अभी जारी है।

रीसेंट पोस्ट्स