Google Analytics —— Meta Pixel

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 8 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, यात्रा पर जाने से पहले जान लें स्टैटस

train-cancel-e1732093533432-500x

बिलासपुर। मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के मध्य किमी 672/27-673/02 में स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर किए जाने का हवाला दे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियों के परिचालन की रेलवे प्रबंधन ने जानकारी दी है।

रद्द होने वाली गाडियां

23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

22 एवं 24 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

23 एवं 25 जनवरी 2026 को कोरबा से चलने वाली 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां

23 एवं 25 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

23 एवं 25 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।