Google Analytics —— Meta Pixel

झपकी बनी जानलेवा: ट्रेन के दरवाजे पर बैठना पड़ा भारी, गिरने से युवक की इलाज के दौरान मौत

maut

जांजगीर| छत्तीसगढ़ के अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक घटना घटी . चलती ट्रेन से युवक गिर गया. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने अकलतरा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को घटना की सूचना दी. अकलतरा जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक गोंदिया जिले के नवेगांव निवासी अंकुश लीला राम सुनवाने था.

4 युवक काम के सिलसिले में ओडिशा के संभलपुर गए थे. काम के बाद इनमें से एक कार से और बाकी तीन ट्रेन से वापस घर लौट रहे थे. संभलपुर से झारसुगुड़ा और फिर रायगढ़ पहुंचे. एक युवक उसी स्टेशन पर उतर गया. दोनों युवक दुर्ग से ट्रेन बदलकर आमगांव जाने वाले थे. अंकुश देर रात तक काम करने के कारण नींद में था. वह ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था. अकलतारा के आगे कापन में वह ट्रेन गिर गया. अकलतरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को सूचना मिली कि एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा है. सिर पर गंभीर चोटें आई. युवक के पास आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान अकुंश लीला राम सुनवाने के रूप में हुई. वह महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवे गांव का रहने वाला है.

घायल युवक को इलाज के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. होली से पहले अंकुश के घर में मातम पसर गया है. अकलतरा जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रीसेंट पोस्ट्स