Google Analytics —— Meta Pixel

त्योहार पर रेल यात्रियों को तोहफा: 70 स्पेशल ट्रेनें और 1,244 अतिरिक्त फेरे; जानें शेड्यूल…

train

रायपुर| होली पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जोनों में कुल 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में South East Central Railway (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) ने अपने अधिकार क्षेत्र में 14 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके अलावा 56 अतिरिक्त ट्रिप्स ऐसी होंगी, जो इस जोन के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इस तरह होली के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में कुल 70 स्पेशल ट्रिप्स उपलब्ध रहेंगी।

दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, पटना, छपरा, मधुबनी और चर्लपल्ली सहित कई महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे का उद्देश्य त्योहार के समय भीड़ नियंत्रण के साथ अधिकाधिक कन्फर्म सीट उपलब्ध कराना है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और त्योहार के दौरान यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।

होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण

गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग

दोनों ओर से 2-2 फेरे।

दुर्ग से 1 एवं 2 मार्च (रविवार, सोमवार) तथा वापसी में निजामुद्दीन से 2 एवं 3 मार्च (सोमवार, मंगलवार) को चलेगी।

मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर।

ठहराव: रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया।

गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया–छपरा–गोंदिया

दोनों ओर से 1-1 फेरा।

गोंदिया से 1 मार्च (रविवार), वापसी में छपरा से 3 मार्च (मंगलवार)।

मार्ग: न्यू कटनी जंक्शन होकर।

ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया।

गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया–छपरा–गोंदिया

दोनों ओर से 1-1 फेरा।

गोंदिया से 2 मार्च (सोमवार), वापसी में छपरा से 4 मार्च (बुधवार)।

मार्ग व ठहराव पूर्ववत।

गाड़ी संख्या 08753/08754 दुर्ग–मधुबनी–दुर्ग

दोनों ओर से 1-1 फेरा।

दुर्ग से 1 मार्च (रविवार), वापसी में मधुबनी से 2 मार्च (सोमवार)।

मार्ग: झारसुगुड़ा होकर।

ठहराव: रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ़।

गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया–पटना–गोंदिया

दोनों ओर से 1-1 फेरा।

गोंदिया से 2 मार्च (सोमवार), वापसी में पटना से 3 मार्च (मंगलवार)।

मार्ग: झारसुगुड़ा होकर।

ठहराव: डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ़।

गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर–चर्लपल्ली–बिलासपुर

दोनों ओर से 1-1 फेरा।

बिलासपुर से 27 फरवरी (शुक्रवार), वापसी में चर्लपल्ली से 28 फरवरी (शनिवार)।

मार्ग: बल्हारशाह होकर।

ठहराव: भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा, चांदा फोर्ट।

रीसेंट पोस्ट्स