Google Analytics —— Meta Pixel

तीन साल के प्रेम संबंध का दुखद अंत, प्रेमी ने किया शादी से इनकार, युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार

1234
बिलासपुर| मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 की सुबह 7 बजे के बीच युवती ने ग्राम धनगवा स्थित आरोपी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी राजू लहरिया (33 वर्ष), निवासी ग्राम धनगवा, चौकी मल्हार थाना मस्तूरी, पिछले तीन वर्षों से मृतिका के साथ संबंध में था और उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
बताया जा रहा है कि युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवती ने आरोपी के घर के कमरे में रोशनदान पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने उसे बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिससे वह मृतिका से बातचीत करता था।

पुलिस ने आरोपी राजू लहरिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में धोखे और सामाजिक दबाव जैसे संवेदनशील मुद्दों को उजागर कर दिया है।

रीसेंट पोस्ट्स