Google Analytics —— Meta Pixel

UPSC 2025: रायपुर के तीन अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन, वैभवी 35वें, रौनक 772वें और संजय 946वें स्थान पर

upsc

UPSC 2025 Topper List: UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है. जिसमे छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट ने भी परचम लहराया है. छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से कैंडिडेट ने UPSC में रैंक हासिल की है. राजधानी रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वी रैंक हासिल की है. तो वहीं, रौनक अग्रवाल को 772वा और संजय डहरिया 946वा स्थान मिला है.

रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वी रैंक हासिल किया है. जबकि रौनक अग्रवाल को 772वा रैंक मिला है. वहीं, संजय डहरिया ने 946वा रैंक हासिल किया है.

रौनक अग्रवाल को रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने घर पहुंचकर सफलता की बधाई दी है. उन्हें गुलदस्ते के साथ आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाये दी हैं. रौनक अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को दिया है. प्रोजेक्ट अनुभव के तहत रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिन अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया था उनमे रौनक अग्रवाल भी थे.

बता दें, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने दिसम्बर माह में जिला प्रशासन के ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले प्रशिक्षण दिया था. जिसमे कलेक्टोरेट कार्यालय में अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया गया था. उनसे 50 मिनट तक सवाल पूछे गए थे और उन्हें यूपीएससी इंटरव्यू के लिए कुछ सुझाव दिए गए थे.

रीसेंट पोस्ट्स