नौकरी का मौका! इन जिलों में बंपर पदों पर भर्ती, 9-10 मार्च को करें आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी के इंतेजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बलरामपुर, बीजापुर और कोरिया जिला में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने वाला है। यह कैंप 9 और 10 मार्च को आयोजित होगा। नीचे देखें पूरी डिटेल्स…
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 मार्च 2026 को शासकीय आई.टी.आई रामानुजगंज में किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में श्री क्वालिटी सर्विस एवं सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट कंपनी द्वारा 608 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50, सिक्योरिटी गार्ड के 100, सुरक्षा गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50, फिल्ड ऑफिसर के 2, अकाउंटेंट के 2, मार्केटिंग मैनेजर के 2, टीआरजी ऑफिसर के 2 एवं लेबर के 200 पद शामिल है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन वर्तमान में अनिवार्यतः ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन मेला/प्लेसमेंट कैम्प क्रिएट कर किया जा रहा है, इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए आधार अपडेटेड जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों का वर्तमान में जीवित रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वो ऑनलाईन रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प में आवेदन हेतु erojgar.cg.gov.in या ई-रोजगार एप के माध्यम से पहले रोजगार पंजीयन करना सुनिश्चित करें, तत्पश्चात मेला/प्लेसमेंट कैम्प हेतु उपलब्ध कराये गए लिंक में जाकर, रोजगार पंजीयन के आधार पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष नंबर 96856-72368, 78312-99158 पर संपर्क किया जा सकता है।
निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 50 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें केवल पुरूष अभ्यर्थी के लिए यह अवसर प्रदाय किया जा रहा है।
कार्य करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में 10 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर +91-9893026590 में संपर्क कर सकते हैं तथा जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर, छत्तीसगढ़ के टेलीग्राम ग्रुप लिंक https:t.me/emplyoment_office_bijapur_cg में जुड़कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी सोमवार 9 मार्च को जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के बगल में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में रिलेशनशिप एक्जीकेटिव कुल 10 पदो के लिए बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़ एवं जिला सरगुजा में भर्ती की जाएगी तथा कस्टमर सर्विस एक्जीकेटिव बैकुण्ठपुर के लिए कुल 03 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अधिकतम योगयता स्नातक और महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्राप्त होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों के साथ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।