KVS Admission 2026-27: कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक करें आवेदन और क्या लगेंगे दस्तावेज

central school

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए kv admission की शुरुआत कर दी है। आज यानी 20 मार्च 2026 से कक्षा 1 और बालवाटिका की सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की खुल गई है। अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालयों में कराना चाहते हैं, तो समय रहते kvs online admission की प्रक्रिया पूरी कर लें।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों को डायरी में नोट कर लें ताकि कोई भी डेडलाइन न छूटे:

रजिस्ट्रेशन शुरू: 20 मार्च 2026 (आज से)

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 2 अप्रैल 2026 (शाम तक)

एडमिशन मोड: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से।

बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए योग्यता

मैदानी सूत्रों के अनुसार, इस बार भी kvs online admission 2026-27 के लिए आयु सीमा के कड़े नियम लागू रहेंगे। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, kendriya vidyalaya balvatika admission 2026-27 के लिए अलग-अलग आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने से पहले अभिभावकों को admission.kvs.gov.in पर जाकर विस्तृत गाइडलाइन जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए आपको केवीएस के आधिकारिक पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।

पोर्टल पर जाकर New Registration पर क्लिक करें।

बच्चे की जानकारी और माता-पिता का विवरण भरें।

स्कूल का चुनाव प्राथमिकता के आधार पर करें।

सभी जरूरी डाॅक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।

प्रवेश के लिए जरूरी डाॅक्यूमेंट्स (चेकलिस्ट)

फॉर्म भरने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर एडमिशन रद्द हो सकता है:

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)

पासपोर्ट साइज फोटो

निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)

श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS यदि लागू हो)

सरकारी कर्मचारियों के लिए सर्विस सर्टिफिकेट और ट्रांसफर डिटेल्स।

गौरतलब है कि नए एकेडमिक सेशन में एडमिशन मुख्य रूप से लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगा। आवेदन जमा होने के बाद केवीएस सीटों के आवंटन के लिए लिस्ट जारी करेगा। चयनित छात्रों के दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। दरअसल, प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि केवल सही और वैध डाॅक्यूमेंट्स ही अपलोड करें, अन्यथा चयन होने के बाद भी दाखिला नहीं मिल पाएगा।