पुलिस महकमे में हलचल: छत्तीसगढ़ में 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, ASI-SI शामिल
जांजगीर चाम्पा : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. बुधवार को जांजगीर चांपा में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया (Janjgir Champa Police Transfer) गया है. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने एक साथ 106 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आदेश भी जारी कर दिया है. जिसमे कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ASI, SI समेत कई पुलिसकर्मी शामिल है. साथ ही सभी पुलिसकर्मी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक़, ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे. लगभग तीन 3 साल से एक ही जगह पर तैनात थे. जिसके चलते यह तबादला करते हुए नई तैनाती दी गयी है. जिससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके.
आदेश के अनुसार, सिलमानी टोप्पो को चाम्पा महिला थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीँ, बेलसज्जर लकड़ा को थाना जांजगीर की जिम्मेदारी मिली है. सत्यम चौहान को चाम्पा थाना भेजा गया है.
देखिये ट्रांसफर लिस्ट




