Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर: सड़क किनारे मिली खून से लथपथ युवक की लाश, धारदार हथियार से चोट के निशान

MURDER

रायपुर।  शहर के रांवाभाटा क्षेत्र में एक युवक की लाश सड़क पर मिली है. इससे  आसपास में सनसनी फ़ैल गयी है।  मृतक का शरीर खून से लथपथ है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. मामले की जांच में खमतराई पुलिस जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार , मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 30-35 साल की बताई जा रही है. मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची है और लोगों से पूछताछ कर रही है.