10वीं-12वीं छात्रों के लिए खुशखबरी! शिक्षा मंत्री बोले—रिजल्ट का इंतजार अब अंतिम दौर में…

gajendra

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने एक्स पोस्ट जारी किया है। पोस्ट में मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट कब जारी होगा? इसकों लेकर समय व दिन की घोषणा की है।

गजेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट कर लिखा…

”इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं।

कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।”

रीसेंट पोस्ट्स