राज्य सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारी चयन मंडल का गठन, रेणु पिल्ले अध्यक्ष नियुक्त

renu pillai

रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर रेणु जी. पिल्ले को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल”के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त क्या है. जारी आदेश में जीएडी ने लिखा है, 30.अप्रैल.2026, द्वारा “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” की स्थापना की गई है।

अतः उक्त अधिनियम की धारा 22 के प्रावधान अनुसार “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” में हो जाने के फलस्वरूप राज्य शासन, एतद्वारा रेणु जी. पिल्ले, भा.प्र.से. (1991), अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना तिथि से आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के पद पर पदस्थ करता है।

जारी आदेश में लिखा है, रेणु जी. पिल्ले, भा.प्र.से. उपरोक्त पदस्थापना के अतिरिक्त अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अतिरिक्त प्रभार में यथावत रहेंगी।

रेणु जी. पिल्ले, भा.प्र.से. द्वारा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के मुख्य सचिव वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।