RTE पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: “क्या सिर्फ एक सीट पर गरीब बच्चों का एडमिशन देकर 4 बच्चों से स्कूल चलाया जा रहा है?”

1154216-hc-high-court

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा पहली में प्रवेश प्रक्रिया की धीमी रफ्तार को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन से शपथ पत्र में पूरी जानकारी विस्तृत तौर पर मांगी है। इसमें सरकार को बताना होगा कि किस स्कूल में कितनी सीटों पर और किस बच्चे का एडमिशन हुआ है।

राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को पेश किए गए शपथ पत्र से हाई कोर्ट नाराज भी हुआ। इसमें सरकार ने बताया है कि राज्य के 387 स्कूलों में एडमिशन के लिए एक भी आवेदन नहीं आया तो 366 ऐसे स्कूल हैं जिसमें कुल सीटों के मुकाबले आवेदन काफी कम रहे हैं। इसमें प्रदेश के सभी बड़े स्कूल शामिल है। हाईकोर्ट ने इस पर भी आश्चर्य जताया कि क्या बड़े स्कूलों में गरीब बच्चे पढना ही नहीं चाहते या फिर राज्य सरकार कुछ छिपा रही है। कोर्ट ने आबंटित सीटों को आनलाइन भी करने कहा है। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। कई स्कूलों में एक या दो सीटों पर एडमिशन की जानकारी दी गई तो कोर्ट नाराज हो गया।

गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा कि लापरवाही क्यों बरती जा रही है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को मामले में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने कहा है। इसमें अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी गई है। ध्यान रहे आरटीई के तहत कुछ अन्य मामलों की सुनवाई पहले से चल रही है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि जब सत्र शुरू हो चुका है तो गरीब बच्चों का दाखिला कब होगा, क्या प्रशासन की लापरवाही से हजारों बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।

हाईकोर्ट राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को पेश किए गए शपथ पत्र से नाराज भी हुआ। इसमें सरकार ने बताया है कि राज्य के 387 स्कूलों में एडमिशन के लिए एक भी आवेदन नहीं आया तो 366 ऐसे स्कूल हैं जिसमें कुल सीटों के मुकाबले आवेदन काफी कम रहे हैं। कई स्कूलों में एक या दो सीटों पर एडमिशन की जानकारी दी गई है। इस पर भी कोर्ट ने सख्ती से पूछा कि स्कूल में एक बच्चों का एडमिशन हो रहा है तो क्या कुल 4 बच्चे ही उस स्कूल में पढ़ रहे हैं। ध्यान रहे कि आरटीई के तहत कुल सीटों के 25 प्रतिशत पर गरीब बच्चों को एडमिशन दिया जाना है।

इधर एडमिशन प्रक्रिया पर नजर डालें तो काउसंलिंग प्रक्रिया में 13 से 17 अप्रैल तक लाॅटरी एवं आवंटन किया गया। जिसके बाद छात्रों को 1 से 30 मई तक प्रवेश लेने होंगे। द्वितीय चरण की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी। जिसमें नए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद 1 से 11 जुलाई तक छात्र पंजीयन होंगे। फिर 27 से 31 जुलाई तक लाॅटरी एवं आवंटन होगा। जिसके बाद छात्रों को स्कूल में दाखिला 3 से 17 अगस्त तक लेना होगी।