रिश्तों का खौफनाक अंत: ननद ने उतारा भाभी को मौत के घाट, सबूत छिपाने के लिए रची रेप की कहानी…
कवर्धा| छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिंगारपुर में एक महिला की लाश मिली थी. महिला के कपड़े फटे हुए थे. जिसका खुलासा अब हो गया है. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि ननद ने ही की थी. आपसी विवाद में ननद ने धारदार हथियार से मारकर भाभी को मार डाला और फिर रेप दिखाने की कोशिश की.
मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है. वारदात रविवार (3 मई) की रात की है. मृतका की पहचान सिंगारपुर निवासी बेलसिया छेदैया (32) के रूप में हुई है. रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगारपुर गांव के पास एक महिला की लाश पड़ी थी. पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया|
शव के कपड़े फटे हुए थे और सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले थे. लाश को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी ने महिला के साथ पहले जबरदस्ती की, फिर उसकी हत्या कर दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ है. ह्त्या करके कपड़े फाड़े गए हैं.
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया. साइबर सेल और एफएसएल टीम व स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी. तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. हत्याए किसी और ने नहीं बल्कि ननद मालती मरकाम (33) ने किया है.
जानकारी के मुताबिक़, ननद मालती मरकाम पांच साल से ससुराल को छोड़कर मायके में रह रही थी. घर के कामकाज और बंटवारे को लेकर हमेशा मालती का मृतका के साथ विवाद होता रहता था. पहले भी उनके बीच मारपीट हुई. इतना ही पहले भी गला दबाकर मारने की कोशिश की थी.
3 मई को उसने सोशल मीडिया से हत्या का तरीका सीखा. खेत में कर रही भाभी बेलसिया पर लोहे की रपली से हमला कर मार डाला. उसके बाद कपड़े फाड़ दिते ताकि रेप लगे और शक पुरुष पर जाए. लेकिन पुलिस की सूझबूझ से पूरा खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी मालती मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है.