छात्रों के लिए बड़ा अपडेट: NTA ने रद्द की NEET परीक्षा, अब री-एग्जाम की तारीख का इंतजार

neet_exam_cancel_compressed

NEET UG 2026 Cancelled: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET (UG) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की हाई-लेवल मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। एजेंसी अब इस परीक्षा को नए सिरे से आयोजित करेगी जिससे देश के 24 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य अब ‘Re-exam’ की तारीखों पर टिक गया है।

3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा के बाद से ही देश के कई हिस्सों से पेपर लीक और तकनीकी खामियों की खबरें आ रही थीं। सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय और NTA के बीच हुई आपातकालीन बैठक में यह पाया गया कि परीक्षा की गरिमा (Sanctity) से समझौता हुआ है।

एजेंसी ने अपने बयान में कहा, “भारत सरकार की अनुमति से 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कड़ा फैसला जरूरी था।”

परीक्षा रद्द होने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया और कोचिंग हब (जैसे कोटा और दिल्ली) में छात्रों और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है। जो छात्र बेहतर स्कोर की उम्मीद कर रहे थे उनके लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।

NTA ने कहा है कि परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा। हालांकि नई तारीखों को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। एजेंसी ने कहा है कि री-एग्जाम का शेड्यूल अलग से नोटिफाई किया जाएगा जिसमें छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जा सकता है।

नीट परीक्षा को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से देश भर में प्रदर्शन हो रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं दायर की गई थीं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ते कानूनी और सामाजिक दबाव के बीच सरकार ने खुद ही परीक्षा रद्द कर क्लीन इमेज बनाए रखने की कोशिश की है। अब सबकी नजरें NTA के अगले कदम और नई एग्जाम डेट्स पर टिकी हैं।

Q1. क्या सभी छात्रों को दोबारा नीट परीक्षा देनी होगी?

हां 3 मई 2026 को हुई परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी गई है, इसलिए सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में बैठना होगा।

Q2. NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख क्या है?

NTA ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। एजेंसी ने कहा है कि नई तारीखों की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी।

Q3. क्या दोबारा परीक्षा के लिए फिर से फीस भरनी होगी?

नहीं रद्द हुई परीक्षा के बदले होने वाले री-एग्जाम के लिए छात्रों को कोई फीस देने की जरूरत नहीं।

Q4. क्या परीक्षा का पैटर्न बदल जाएगा?

फिलहाल पैटर्न बदलने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। परीक्षा उसी सिलेबस और पैटर्न पर आधारित होने की उम्मीद है।

Q5. एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

नई परीक्षा तारीख की घोषणा होने के बाद आमतौर पर एग्जाम से 7-10 दिन पहले नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।