मंत्री ओपी चौधरी ने लिया बड़ा फैसला, PM मोदी की अपील पर हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, फेसबुक पोस्ट में कही ये बात

op_chaudhary_200kb

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी और आवास तथा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज रात फेसबुक पर एक पोस्ट कर लोगों को चौंका दिया। उन्होंने अपने काफिले से पायलट गाड़ी के साथ ही फॉलो गार्ड को हटाने की घोषणा कर दी।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल लोगों से विश्व मे युद्ध के चलते गंभीर स्थिति को देखते कई अपील की थी, जिसमें पेट्रोल और तेल की बचत करना भी शामिल था। पीएम मोदी की अपील के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने यह फैसला लिया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा…स्थिति समान्य होते तक वे अति अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़ कोई पायलट या फॉलो गार्ड की सुविधा नहीं लेंगे।

काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले मंत्री बन गए हैं। उनके अलावे अभी किसी और मंत्री या नेताओँ ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।

रीसेंट पोस्ट्स