महिला की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, कमरे का दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई दंग…
अंबिकापुर| छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में महिला की हुई संदिग्ध मौत का खुलासा हो गया. यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी. इसके पीछे किसी बाहर वाले का नहीं पति का हाथ था. पति ने पत्नी के साथ मारपीट की थी जिससे अंदरूनी चोटों की वजह से उसकी मौत हो गयी.
मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का है. वारदात सोमवार (18 मई) की रात की है. मृतका सुखमनिया (32) सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाले थी. वह अपने पति जमुना चिकवा दो बच्चों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित किराए के मकान में रहती थी.
पति-पत्नी दोनों शराब पीया करते थे. हालाँकि सुखमनिया को इसकी लत लग गयी थी. वो हमेशा शराब पीया करती थी. जिस वजह से पति और उसके बीच विवाद हुआ करता था. वह शराब की आदत से परेशान था. घटना वाले दिन भी रात में दोनों ने शराब पी थी. इसके बाद दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हो गया.
गुस्से में पति ने पत्नी से मारपीट की. मारपीट में महिला को अंदरूनी चोटें आई थीं. सुबह वो उठा और काम पर जाने लगा उसने पत्नी से कहा भी दरजवाजा बंद कर लेना लेकिन वो इस बात से अनजान था कि पत्नी की मौत हो चुकी है. इधर सुबह करीब 9 बजे दोनों बच्चों ने जब मां को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया.
पडोसी जब पहुंचे तो महिला की लाश अद्र्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम में शरीर में अंंदरूनी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई.
आरोपी पति गिरफ्तार
पुलिस ने पति को लेकर पूछताछ किया. जिसमे उसने सोमवार की रात शराब के नशे में डंडे से मारपीट करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.