छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्या: पत्नी को करंट देकर उतारा मौत के घाट, फिर कमरे में तेज गाने बजाकर डांस करता रहा आरोपी पति

sansankhej mamla

सरगुजा| नोएडा की ट्विशा शर्मा और दीपिका केस जैसा मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से भी सामने आया है. उदयपुर थाना क्षेत्र एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है बच्चा नहीं होने पर पति ने हत्या की है. उसने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला.

मामला जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा का है. वारदात 17 मई की है. लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली 25 साल की मृतका महिला की शादी साल 2020 में लैंगा गाँव के रहने वाले संतलाल के साथ हुई थी. दम्पति की कोई संतान नहीं थी.

जानकारी के मुताबिक़, शादी के दो साल बाद जब महिला को कोई संतान नहीं हुआ तो पति उसे प्रताड़ित करने लगा. इतना ही नहीं उसका दूसरी महिला के साथ अफेयर चलने लगा. जिसे वह घर भी लाना चाहता था. दूसरी लड़की फोटो अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर भी लगाता था.

इन सब को लेकर दो बार समाज की बैठक भी की गयी. लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा. वहीँ, अब 17 मई की रात उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

मृतका के परिजनों का आरोप है पति ने करंट लगाकर मारा है. महिला के हाथों में दो जगह जलने के निशान मिले हैं. हत्या के बाद वो तेज आवाज में म्यूजिक चला रहा था और डांस कर रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मौत की वजह क्या है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है.

रीसेंट पोस्ट्स