आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले 3 सटोरिए गिरफ्तार, 6 जुआरियों को भी पुलिस ने मौके से पकड़ा

GIRAFTAR

बिलासपुर| बिलासपुर में जुआ और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों और IPL सहित अन्य खेलों में “खिलाड़ी बुक” पैनल के जरिए सट्टा खिलाने वाले 3 सटोरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने ₹13.95 लाख नकद, 5 मोबाइल, 27 एटीएम कार्ड, एक टाटा कार और एक स्कूटी समेत कुल ₹22.63 लाख का सामान जब्त किया है।

सरकंडा और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौर्य कॉम्प्लेक्स और मंगला क्षेत्र में छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टे की रकम आपस में ट्रांसफर कर नेटवर्क चला रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं फरार सटोरियों रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।