यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने 13 दिन से बंद 86 ट्रेनों का संचालन फिर किया शुरू…

train-cancel-e1732093533432-500x

बिलासपुर। SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच 13 दिनों के लिए कैंसिल की गई सभी 86 ट्रेनों को फिर से रिस्टोर कर दिया है। इनमें 76 एक्सप्रेस और बिलासपुर मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम (नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य) के कारण कैंसिल कर दी थीं, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार अब ये सभी 86 ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी और पहले की तरह सेवा देंगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया है, पहले अलग-अलग तिथियों में जिन ट्रेनों का रूट बदला गया था, अब उन्हें फिर से उनके पुराने और तय रूट पर ही चलाया जाएगा। इसमें हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, सीएसएमटी–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी–शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस और एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस शामिल हैं। अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर पहले की तरह सामान्य रूप से चलेंगी।

राइट टाइम चलेंगी ये ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने बताया है, पहले जिन 5 ट्रेनों को देर से रवाना करने की सूचना दी गई थी, अब वे सभी अपने तय समय पर चलेंगी।

इन ट्रेनों में 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, 12809 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस, 12070 गोंदिया–रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18249/18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस और 18239 कोरबा–इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।

अब ये सभी ट्रेनें पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर सामान्य रूप से चलेंगी।

इन ट्रेनों को किया बहाल, तय समय पर चलेंगी ट्रेनें

  • 68735/68736 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (7 से 19 जून)
  • 68745/68746 गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर (7 से 19 जून)
  • 58203/58204 कोरबा-रायपुर-कोरबा पैसेंजर (7 से 19 जून)
  • 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)
  • 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)
  • 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)
  • 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर (8 से 19 जून)

इन एक्सप्रेस ट्रेनों को किया बहाल

  • 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (7 से 19 जून)
  • 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (8 से 19 जून)
  • 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (10 से 16 जून)
  • 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (11 से 15 जून)
  • 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (11 से 15 जून)
  • 12870/12869 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12 व 14 जून)
  • 22846/22845 हटिया-पुणे-हटिया एक्सप्रेस (12 से 17 जून)
  • 20813/20814 पुरी-जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस (10 व 13 जून)
  • 12905/12906 पोरबंदर-शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (10 से 13 जून)
  • 22905/22906 ओखा-शालीमार-ओखा एक्सप्रेस (14 व 16 जून)
  • 22512/22511 कामाख्या-एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस (13 व 16 जून)
  • 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस (13 व 14 जून)
  • 22358/22357 गया-एलटीटी-गया एक्सप्रेस (10 व 12 जून)
  • 17321/17322 वास्कोडिगमा-जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस
  • (12 व 15 जून) 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
  • (11 व 14 जून) 17007/17008 चर्लपल्ली-दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (9 से 16 जून) 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14 व 17 जून)
  • 22830/22829 शालीमार-भुज-शालीमार एक्सप्रेस (13 व 16 जून)
  • 22169/22170 रानी कमलापति-सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस (10 व 11 जून) 20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस (10 व 11 जून) 12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबन्दर एक्सप्रेस (12 व 14 जून)
  • 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस (9 व 11 जून)
  • 22909/22910 बलसाड-पुरी-बलसाड एक्सप्रेस (11 व 14 जून)
  • 22866/22865 पुरी-एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस (9 व 11 जून)
  • 20822/20821 सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस (13 व 15 जून)
  • 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर-पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (12 व 13 जून)
  • 13425/13426 मालदाटाउन-सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस (13 व 15 जून)
  • 12767/12768 नांदेड़-सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (15 व 17 जून)
  • 12812/12811 हटिया-एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस (12 से 15 जून)
  • 20807/20808 विशाखापटनम–अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस (12 से 14 जून) 12251/12252 यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस (9 से 14 जून)
  • 22648/22647 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस (11 से 17 जून)
  • 12151/12152 एलटीटी-शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (10 से 13 जून)

रीसेंट पोस्ट्स