विधवा भाभी बनी हैवानियत का शिकार, दो देवरों ने अलग-अलग समय पर किया दुष्कर्म…

rape_1564821617

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा-मरवाही जिला में महिला ने अपने दो देवरों पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग शिकायत दर्ज करवाई है।

घटना गौरेला थाना क्षेत्र का है। थाने में दी पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद से महिला घर में अकेली रहती है और छोटा-मोटा काम कर जीवन व्यतीत कर रही है। महिला के अकेलापन का फायदा उठाकर दोनों देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद महिला घबरा गई थी और लोक-लाज के भय से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। थोड़ो दिनों बाद हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत थाने में आवेदन देकर की। शिकायत के बाद महिला अन्य स्थान पर जाकर रहने लगी थी। महिला के द्वारा मोबाइल नंबर भी चेंज कर दिया था, जिस कारण से पुलिस घटना के संबंध में पीड़िता से संपर्क नहीं कर पा रही थी।

पीड़िता शिकायत के एक साल बाद लौटी और फिर से मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाकर घटना की जांच करने की मांग की। महिला ने दोनों देवरों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाई है।

इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 66D, 196, 336(3) और 356(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। वहीं, दूसरे दूसरे आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(F) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

रीसेंट पोस्ट्स