बड़ी प्रशासनिक पहल: जगदलपुर में NIA स्पेशल कोर्ट गठित, संगीता तिवारी को सौंपा गया न्यायाधीश का पद

09_12_2022-court_demo

बिलासपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ जगदलपुर में एनआईए स्पेशल कोर्ट का गठन किया है। ज्यूडिशियल हायर सर्विस की सदस्य,संगीता नवीन तिवारी को एनआईएस स्पेशल कोर्ट के जज के रूप में पदस्थापना आदेश जारी किया है। देखें राजपत्र में क्या लिखा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा है, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 (2008 का 34) की धारा 11 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्रीय सरकार, भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग-।।, खण्ड 3, उप-खण्ड (ⅱ) में का.आ. 4259(अ.) एवं 4260 (अ.), 25 नवंबर, 2019 के तहत प्रकाशित गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचनाओं के अधिक्रमण में, सिवाय उन कार्यों के, जिन्हें ऐसे अधिक्रमण के पूर्व संपादित कर लिया गया था अथवा करने से लोप कर दिया था, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायमूर्ति और छत्तीसगढ़ सरकार के परामर्श से, एतद्वारा, विशेष न्यायालय (एनआईए), जगदलपुर नामित अपर सत्र न्यायालय, जगदलपुर को उक्त अधिनियम की धारा 11 की उप-धारा (1) के उद्देश्य हेतु केवल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा अन्वेषण किए जाने वाले अनुसूचित अपराधों के विचारण के लिए विशेष न्यायालय के रूप में नामोद्दिष्ट करती है।

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, सीटीसीआर डिवीजन, नई दिल्ली द्वारा 30 मई 2026 को जारी राजपत्र अधिसूचना की प्रति, जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 की धारा 11 की उपधारा (1) के प्रयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सिविल जिला बस्तर (जगदलपुर), दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), कोंडागांव और उत्तर बस्तर (कांकेर) के अधिकार क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच किए गए अनुसूचित अपराधों के मुकदमे के लिए विशेष न्यायालय के रूप में जगदलपुर स्थित विशेष न्यायालय को अधिसूचित किया गया है।

उच्च न्यायिक सेवा की सदस्य,संगीता नवीन तिवारी, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर के न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश विशेष न्यायालय (एन.आई.ए.), जगदलपुर के विशेष न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया जाता है।

रीसेंट पोस्ट्स