Bank Holiday Alert: जून में छुट्टियों की भरमार, 11 दिन बैंक और 9 दिन शेयर बाजार बंद; चेक करें पूरी सूची

bank

Bank Holiday Alert: अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, जून 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन छुट्टियों में 4 रविवार और दो शनिवार (दूसरे और चौथे) भी शामिल हैं। इसके अलावा 5 दिन त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के चलते अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद रहने के बावजूद आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में बैंकों की छुट्टी का ऑनलाइन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है।

  • नेट बैंकिंग (Net Banking): आप घर बैठे ही मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • यूपीआई (UPI Payment): गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसी ऑनलाइन पेमेंट सुविधाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।
  • एटीएम (ATM): कैश निकालने या जमा करने के लिए आप अपने नजदीकी एटीएम का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।

सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि इस महीने शेयर मार्केट (Share Market Holidays June 2026) में निवेश करने वालों के लिए भी कई छुट्टियां आ रही हैं। जून के महीने में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कुल 9 दिन कारोबार बंद रहेगा।

इसमें 8 दिन तो शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, 26 जून को मुहर्रम (Muharram 2026) के मौके पर भी शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

रीसेंट पोस्ट्स