फरार आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटियों की धरपकड़ तेज, विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने की गिरफ्तारी

police_image_250kb

बिलासपुर। न्यायालयों द्वारा जारी नोटिस की तामिली में आरोपियों के फरार होने या फिर घर पर नहीं मिलने के कारण लगातार विलंब हो रहा था। बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कोर्ट द्वारा नोटिस की तामिली के अलावा वारंटियों को नोटिस तामिल की गई। विशेष अभियान के दौरान अपराध के बाद पुलिस की पकड़ से दूर, फरार चल रहे 21 आरोपियों को पकड़ने में भी पुलिस को सफलता मिली। इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभियान के दौरान पुलिस ने गुंडा बदमाशों की भी पड़ताल की और अपराध छोड़कर समाज के मुख्यधारा में लौटने की समझाइश दी।

बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में पेंडिंग समंस एवं वारंट की तामिली, लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निगरानी गुंडा-बदमाशों के सत्यापन के लिए व्यापक एवं योजनाबद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों एवं समंसों की तामिली की गई तथा फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

अभियान के दौरान 77 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट एवं 39 स्थाई वारंट सहित कुल 201 वारंटों की तामिली सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त 163 समंसों की तामिली की गई। विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

104 निगरानी गुंडा एवं बदमाशों की चेकिंग कर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक समझाइश एवं वैधानिक निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान कुल 489 कार्रवाई की गई।

फैक्ट फाइल

गिरफ्तारी वारंट – 77, जमानती वारंट – 85, स्थाई वारंट – 39, समंस तामील – 163, फरार आरोपी गिरफ्तार – 21, निगरानी गुंडा/बदमाश चेकिंग – 104, कुल कार्यवाही – 489

रीसेंट पोस्ट्स