बड़ी साइबर ठगी: प्रकाश इंडस्ट्रीज का ई-मेल हैक, 28 लाख रुपये की रकम पार, जांच में जुटी पुलिस…

cyber-crime-PPF-account-fraud

जांजगीर। छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के चांपा स्थित औद्योगिक इकाई प्रकाश इंडस्ट्रीज को साइबर ठग ने निशाना बनाया है। कंपनी और रॉ मटेरियल सप्लायर के बीच मटेरियल सप्लाई और पेमेंट को लेकर ईमेल के बीच चल रही बातचीत के बीच, हैकर घुस गया, मेल को हेक का अपना बैंक अकाउंट नंबर डाल दिया। कंपनी प्रबंधन ने संबंधित बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर करा दी। भुगतान ट्रांसफर करने के बाद जब कंपनी ने इसकी पुष्टि के लिए सप्लायर से मोबाइल के जरिए बात की तब सप्लायर ने भुगतान ना हाेने की जानकारी दी, सप्लायर के खुलासे के बाद प्रबंधन को ठगी का एहसास हुआ। प्रबंधन की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज के साथ 28 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी का राउरकेला स्थित एक कारोबारी फर्म के साथ रॉ मटेरियल की नियमित खरीदी-बिक्री होती है। 18 मई को कंपनी को भुगतान संबंधी एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें बैंक खाते की जानकारी दी गई थी। कंपनी प्रबंधन ने 28 मई को भेजे ईमेल में बैंक अकाउंट नंबर पर 28 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ समय बाद जब संबंधित सप्लायर से भुगतान की पुष्टि की गई, तब पता चला कि रकम उसके खाते में पहुंची ही नहीं है। जांच करने पर सामने आया कि किसी अज्ञात साइबर ठग ने ई-मेल के जरिए फर्जी बैंक अकाउंट नंबर भेजकर कंपनी को धोखे में रखा और पूरी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया, प्रकाश इंडस्ट्रीज के अधिकारी विनय दास की शिकायत पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह ई-मेल आधारित साइबर फ्रॉड का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस बैंक खातों, ई-मेल आईडी और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। साइबर अपराधी अब व्यवसायिक लेन-देन को निशाना बनाकर फर्जी ई-मेल और बैंक स्टेटमें के जरिए बड़ी रकम की ठगी कर रहे हैं।

रीसेंट पोस्ट्स