महज 1500 रुपये के विवाद में हत्या, 7 नाबालिगों ने पत्थर और कटर से हमला कर शव कुएं में डाला

hatya

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इन दिनों अपराध चरम पर है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध से लोगों में दहशत है। दुर्ग में भी खौफनाक घटना को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को पकड़ा गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग है। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम को खौफनाक तरीके से अजांम दिया था। सिर्फ 15 सौ रूपए के लिए आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पहले पत्थर से मृतक पर हमला किया, फिर कटर से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को कुएं में फेंक दिए थे।

दरअसल, 18 जून की रात करीब 8.30 बजे प्रार्थी दुर्गा सारथी को सूचना मिली कि शक्ति नगर दुर्ग स्थित कुआं में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा दिखाए गए फोटो के आधार पर शव की पहचान यशवंत सारथी (26 वर्ष) के रूप में की गई। जांच में पाया गया कि अज्ञात आरोपियों ने सिर, सीना, पेट व पीठ में कटर से वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था, जिस पर थाना मोहन नगर में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस टीम ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र के अपचारी बालक) है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक ने मुख्य आरोपी से 1,500 रुपये उधार लिया था, जिसे बार-बार अनुरोध करने के बाद भी वापस नहीं कर रहा था।

इसी बात को लेकर आरोपी के मन में विवाद ने जन्म लिया। योजना के तहत मुख्य आरोपी ने 17 जून की रात मृतक यशवंत सारथी को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया और अपने अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया। मृतक जैसे ही वहां पहुंचा, आरोपियों ने पकड़ लिया और पास में पड़े पत्थर से उसके सिर को कुचल दिए। इसके बाद आरोपियों ने कटर का उपयोग कर मृतक को गंभीर रूप से घायल किया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पास के कुएं में फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 7 बालकों को हिरासत में लिया है।

पशु आहार किसान राईस मिल शक्ति नगर दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

7 अपचारी बालक (सभी नाबालिग, उम्र 18 वर्ष से कम)

रीसेंट पोस्ट्स