किडनैपिंग से फिरौती तक: जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सामने आई नई सच्चाई

kidnapping_260kb

गौरेला। घर घुसकर पिस्तौल की नोक पर अपहरण के बाद 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन किडनैपरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर ओड़िशा के कोरापुट से अंतर्राज्यीय अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हथियार बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

20 जून को मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ निवासी किराना व्यवसायी 41 वर्षीय गिरीश यादव पिता रंजीत यादव को सुबह 11 बजे घर के सामने से दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था। पीड़ित की पत्नी ने मरवाही थाने में एफआईआर कराई थी व बताई थी, दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए और उसके पति को पिस्टल दिखा बलेनो कार में बैठा कर ले गए थे। घटना की सूचना मिलने पर मरवाही थाने में अपहरण के साथ ही आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।

एडिशनल एसपी अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में जिला साइबर सेल जीपीएम एवं थाना मरवाही की संयुक्त टीम द्वारा लगातार डिजिटल ट्रैकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान जानकारी मिली कि अपहृत गिरीश यादव के घर में छुटे हुए मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल धारक के द्वारा फोन करके गिरीश यादव को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहे थे। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद लगातार धमकी भरे कॉल आने लगे। उक्त नम्बर का सीडीआर,टावर लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का लोकेशन पता लगाया गया

पुलिस की टीम ओड़िशा के कोरापुट गई और अपहृत किराना व्यवसायी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने में सफलता मिली।

अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनसे एक पिस्टल,6 जिंदा कारतूस, 6 नग एंड्राइड मोबाइल,एक स्कॉर्पियो एन वाहन जिसमें नीली बत्ती एवं पुलिस लिखा प्लेट बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ कर लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रकरण में यह बात सामने आ रही है, अपहृत व्यापारी गिरीश यादव गांजे के अवैध कारोबार से जुड़ा था और उसी के लेनदेन के विवाद में उसका अपहरण हुआ था।

गिरफ्तार आरोपी

पुंडलिक केंद्रे पिता लक्ष्मण केंद्रे जाति बंजारी उम्र 37 साल निवासी उमरगा (रेतू) थाना जलकोट जिला लातूर महाराष्ट्र।

चंद्रेशखर पिता गंगाराम उम्र 30 साल निवासी बाशनी जोधपुर सरस्वती नगर ओम कालोनी जिला जोधपुर राजस्थान ।

शेषपाल सिंह पिता हरि प्रसाद सिंह जाति यादव उम्र 30 साल निवासी नगला भिक्की सुराया थाना एंका जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)।

रीसेंट पोस्ट्स