मरवाही उपचुनाव: खराब EVM के साथ, 7 जगहों पर मतदान की हुई धीमी शुरुआत

CHUNAV MARWAHI

मरवाही। मरवाही उप चुनाव के लिए मतदान शुरु हो चुका है। मतदान के लिए भीड़ धीरे धीरे बढ़ने लगी है। पहले घंटे में 2.4 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान के पहले घंटे में हालाँकि सात जगहों पर ईव्हीएम के काम ना करने की शिकायतें आईं, जिन्हे तत्काल बदल दिया गया। हैवी पोलिंग के लिए पहचाने जाने वाले मरवाही में फ़िलहाल गति अपेक्षाकृत धीमी है। मतदान के पहले घंटे में भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह ने पत्नी डॉ मंजू गंभीर सिंह के साथ मतदान किया है।
इस बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो संदेश वायरल हैं। दोनों के शब्द ग़ौरतलब हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है –
“आज का दिन आपके लिए बीते 18 वर्षों से पर्दे के पीछे छिपकर षड्यंत्रकारियों द्वारा आपको नियंत्रित करने के प्रयासों से आजाद होने का समय है।”
जबकि डॉ रमन सिंह ने अटलजी की कविता की पंक्तियों के साथ यह बात लिखी है –
“अंधेरा छटेगासूरज निकलेगा कमल खिलेगा”मेरे मरवाही के भाईयो-बहनों यह चुनाव षड़यंत्र और सत्य के बीच है, दंभ की दुर्गंध को दूर करने के लिए है, आपके विकास और विश्वास के लिए है।”

रीसेंट पोस्ट्स