Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा हादसा: जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,6 लोगों की मौत, 10 घायल

ACCIDNET

बहराईच । उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादस में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल तो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मिली सूचना के अनुसार गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने आज तड़के सुबह टक्कर मार दी जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह जायरीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स