रेलवे का बड़ा अपडेट: 5 दिन तक रेल यातायात प्रभावित, 10 ट्रेनें निरस्त; कई ट्रेनें आंशिक मार्ग पर संचालित होंगी
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से 25 जून से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य को देखते हुए 10 ट्रेनों को रद्द करने और 3 ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है। इसका असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
28 जून: 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
28 जून: 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
28 जून: 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
28 जून: 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
25 व 28 जून: 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
26 व 29 जून: 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर
25 व 28 जून: 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
26 व 29 जून: 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
26 व 29 जून: 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
28 जून: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
25 एवं 28 जून को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से संचालित होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
25 एवं 28 जून को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
25 जून को 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त कर दिया जाएगा। बिलासपुर से रायपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।