राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इस विभाग में अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सूची को श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता ने जारी की है। लिस्ट में कई श्रम अधिकारियों के नाम शामिल है।
विकास सरोदे, उप श्रमायुक्त को पदोन्नति उपरांत कार्यालय श्रमायुक्त, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
राजाराम पाल, सहायक श्रम पदाधिकारी, दन्तेवाड़ा को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-बीजापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उज्वला भाई, सहायक श्रम पदाधिकारी, समीर मिश्रा, श्रम पदाधिकारी द्वारा कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-राजनांदगांव का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-राजनांदगांव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
ज्योति शर्मा, सहायक श्रमायुक्त, कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जिला-बिलासपुर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-मुंगेली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नीचे देखें जारी सूची

