सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से बढ़ा विवाद, बीजेपी विधायक के मामले में पार्षद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने अया है। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी ने फेसबुक पोस्ट पर विधायक के खिलाफ गाली गलौज करते हुए अपमानजनक भाषा का उपयोग किया। पुलिस मामले में शिकायत के आधार पर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। भाजपा पार्षद महेश ध्रुव ने तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज करवाया है। पार्षद की दी शिकायत में बताया गया कि 10 जुलाई को ललित टांडी लालित नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

आरोपी युवक ने फेसबुक अकाउंट पर विधायक को गालियां दी और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। पार्षद की शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 296 और 353 2, के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही युवक के फेसबुक पोस्ट के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। तेलीबांधा पुलिस ने दावा किया हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि यह पहली बार नहीं जब जनप्रतिनिधि के खिलाफ फेसबुक या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई हो। इससे पहले भी मंत्री, विधायकों के खिलाफ इस तरह की पोस्ट की गई थी। घटना की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्व में इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इधर, तेलीबांधा पुलिस ने दवा किया है कि इस मामले में कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।