इलाज के नाम पर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से किया दुष्कर्म, आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सक की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी चिकित्सक ने इलाज के नाम पर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, 14 जुलाई को शिकायतकर्ता द्वारा थाना लोहारा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बिडोरा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने उपचार करने के बहाने उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बालक दास चंदेल पिता भगवानी चंदेल 35 वर्ष निवासी ढोढमानवापारा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय कवर्धा पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी शालिनी वर्मा एवं उनकी टीम, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक बलदाऊ भट्ट तथा आरक्षक रवि जायसवाल, तुषांत साहू एवं बिसेन छेदावी की भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
आरोपी का नाम
बालक दास चंदेल पिता भगवानी चंदेल 35 वर्ष निवासी ढोढमानवापारा