भारी बारिश का असर: भिलाई-रायपुर हाईवे पर सिरसा गेट मार्ग बंद, यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह

band

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों के लिए जरुरी एडवाइजरी जारी की गई है। रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। इसके अलावा निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद है, जिसके चलते इस मार्ग का उपयोग किसी भी प्रकार के वाहन द्वारा नहीं किया जा सकता। यातायात का दबाव कम करने व आमजन को सुरक्षित व सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए है।

1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन

अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक →अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन

अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन

अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।

4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन

उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग।

आम नागरिकों से अपील

रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।

संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

सिरसा गेट मार्ग बंद होने के कारण उस मार्ग पर जाने का प्रयास न करें।

यातायात पुलिस के निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।

अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

रीसेंट पोस्ट्स