हेड मास्टर के सूने मकान में चोरी, आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

chori-logo_1640709752

रायगढ़। छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले में हेड मास्टर के सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने 1.17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिया। हेड मास्टर परिवार सहित सक्ती जिले में रिश्तेदारी में घूमने गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से गहने गायब थे। मामला छाल थाना क्षेत्र का है

ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धीरहे (41) पुसल्दा शासकीय प्राथमिक शाला में हेड मास्टर हैं। शनिवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ सक्ती जिले के टेमर स्थित साढ़ू के घर घूमने गए थे। सोमवार को वापस लौटने पर उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। घर के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर सोने का हार, कान की बाली, लॉकेट समेत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास पता लगाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

हेड मास्टर बाबूलाल धीरहे ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है।

रीसेंट पोस्ट्स