लिव-इन में रहने के बाद शादी से किया इंकार; युवती की शिकायत पर एफआईआर

FIR

बिलासपुर। दो महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से इंकार करने पर एक युवती ने सिंधी कॉलोनी निवासी किराना व्यवसायी के खिलाफ सरकंडा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने व्यवसायी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसके बाद से व्यवसायी फरार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की युवती की जनवरी में सिंधी कॉलोनी निवासी किराना व्यवसायी से पहचान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पीड़िता ने आरोप लगाई है, व्यवसायी ने शादी का वादा कर उसे अपने घर ले जाकर करीब दो महीने तक साथ रखा। इस दौरान दोनों ने सरकंडा के एक होटल में भी शारीरिक संबंध बनाए।

दो महीने बाद आरोपी ने युवती को उसके घर भेज दिया। युवती का आरोप है कि वह लगातार शादी की बात करती रही, लेकिन आरोपी टालता रहा। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा। इसके बाद युवती ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले आरोपी ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवती ने उससे मिलने कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं की। एफआईआर की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है।