नौकरी का शानदार मौका! दो जिलों के कोर्ट में कई पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

अंबिकापुर-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में प्रधान एवं सत्र न्यायाल में भर्ती निकली है। इन पदों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नीचे देखें डिटेल्स…
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। न्यायालय द्वारा निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक व आदेशिका लेखक के कुल 10 रिक्त पदों पर भारत सरकार द्वारा मान्य अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-4 (19,500-62,000) निर्धारित किया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शाम 5 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत निष्पादन लिपिक के 2 पद (सभी अनारक्षित), साक्ष्य लेखक के 4 पद (1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति व 1 अनुसूचित जनजाति) तथा आदेशिका लेखक के 4 पद (2 अनारक्षित एवं 2 अनुसूचित जनजाति) शामिल हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम की वेबसाइट https://kabirdham.dcourts.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। जिसे देखने के लिए उक्त लिंक को क्लिक कर वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा। यहां मुख्य मेनू से नोटिस सब मेनु में जाकर रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन को क्लिक करने पर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के भर्ती एवं चयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय स्थापना-सरगुजा अंतर्गत तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में सहायक ग्रेड-3 हेतु 2 पद तथा भृत्य के 3 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके लिए आवेदन पत्र 23 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे से 13 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र आवेदित किए जाने हेतु जिला न्यायालय सरगुजा के वेबसाईट https://surguja.dcourts.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।