रायपुर में बदमाश की खुलेआम गुंडागर्दी, व्यापारी को चाकू दिखाकर दी धमकी, बोला- वीडियो बना, कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

1327500-hjhgjhg

रायपुर। पैसों को लेकर व्यापारी को चाकू मारने की धमकी देते हुए बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान सोहेल खान के रूप में की गई है।

दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर ग्रामीण के गोबरा-नवापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की पहचान समीर खान के रूप में की गई है। समीर खान बकरा खरीदी-बिक्री का काम करता है। पीड़ित की थाने में दी शिकायत के मुताबिक, 24 जुलाई की सुबह 9:45 बजे उधारी रूपए को लेकर आरोपी सोहेल खान उसे उसके घर से बुलाया और मोहल्ले में गाली-गलौज करते हुए जान से चाकू से मारने की धमकी दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने डण्डा से मारपीट भी की। इस घटना में समीर के गर्दन, पीठ व दोनों हाथों में चोट लगी।

घटना के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर गोबरा नवापारा थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस 296, 351 2, 115 2, के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद आरोपी को थाने बुलाकर मुचलके पर छोड़ दिया गया।

फिलहाल, मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।