भयावह हादसा: उफनते नाले में कार बहने से पति-पत्नी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

9c53f438-29e8-4980-8c4b-7b560cb9c1a6

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। भारी बारिश के चलते नदी, नाले उफान पर है। नाले से ऊपर बह रहे पानी के बावजूद कार सवार दंपति नाला पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण कार नाले में बह गया। कार सवार दंपति लापता है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास लात नाला में हुआ बड़ा हादसा।

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास लात नाला पड़ता है। बीते दो तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी के अलावा नाले भी उफान पर है। नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। पानी का बहाव काफी तेज है। तेज बहाव वाले पानी में कार सवार दंपति ने नाले से निकलने की कोशिश की। नाले के बीच में आते ही पानी के तेज बहाव के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बहाव तेज होने के कारण कारण बहकर नाले में जा गिरा। कार देवनारायण पटेल ड्राइव कर रहे थे, बाजू की सीट पर उनकी पत्नी बैठी थी।

नाला से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर बहकर कार चली गई थी। औरा चक्का के पास कार को बरामद कर लिया है। कार के भीतर पति पत्नी नहीं मिले। आशंका जताई जा रहा है, उफान और तेज बहाव के कारण बहकर आगे चले गए होंगे। बहरहाल सारंगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ की टीम बुला ली है। रेस्क्यू टीम नाले में लगातार खोजबीन कर रही है। नाले में पानी अधिक होने और बहाव काफी तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को खोजबीन करने में दिक्कतें आ रही है।

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास लात नाला में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। पानी का बहाव भी काफी तेज है। इसके बाद भी कार सवार ने पुलिया पार करने की काेशिश की। आशंका जताई जा रही है, तेज बहाव के कारण कार से नियंत्रण खो दिया और कार तेज धार में नाले में बह गया।

रीसेंट पोस्ट्स