अस्पताल परिसर में जुआ खेलना पड़ा भारी, दो कर्मचारी बर्खास्त, तीन पर गिरी निलंबन की गाज, पुलिस ने 11 को किया गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में 20 जुलाई को चारामा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुआ खेलते 11 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। जुआरियों में अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे। अब इस मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त और तीन नियमित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें संविदा कर्मचारी धनंजय बंसोड़, ईश्वर नेताम को बर्खास्त किया गया है। वहीं, नियमित कर्मचारी प्रकाश्ज्ञ सिंहा, गोविंद जुर्री और अरूण मंडावी को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, चारामा पुलिस को 20 जुलाई को सूचना मिली थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शेड में जुआ चल रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की और 11 जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों में अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे।
पुलिस ने मौके से नगदी 31,510 रूपए, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल समेत 52 पत्ते जब्त किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
आरोपियों के नाम
शिवदत्त निषाद (31 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)
देवेन्द्र कुमार सेन (30 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)
खेमलाल गजेन्द्र (59 वर्ष, निवासी अरौद)
विरेन्द्र मेश्राम (40 वर्ष, निवासी शांहवाड़ा)
देवप्रसाद उईके (52 वर्ष, निवासी पलेवा)
इन्द्रजीत रामटेके (35 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)
ईश्वर नेताम (35 वर्ष, निवासी ढेलकाबोड़ कांकेर)
प्रकाश सिन्हा (32 वर्ष, निवासी रुद्री धमतरी)
गोविन्द जुरीं (40 वर्ष, निवासी अलबेलापारा कांकेर)
महेन्द्र निषाद (35 वर्ष, निवासी अकलाडोंगरी धमतरी)
अरुण मण्डावी (36 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)