लोकसभा में एंटी पेपर लीक कानून को मंजूरी, राहुल गांधी और अमित शाह के मुद्दे पर सदन में हंगामा

371c276e-1be5-4e1b-9f96-934ec7036157

Anti Paper Leak : संसद के मानसून सत्र में लंबी और गरमा-गरम चर्चा के बाद आखिरकार लोकसभा में ‘एंटी पेपर लीक बिल’ (सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक) ध्वनि मत से पारित हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधेयक के पारित होने की घोषणा की। हालांकि, इस बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार नोकझोंक देखने को मिली।

चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयानों पर भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी से उनके द्वारा दिए गए बयानों का साक्ष्य (Order) प्रस्तुत करने या फिर माफी मांगने की मांग की। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को दो बार स्थगित भी करना पड़ा।

दोपहर 3 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष पर कड़ा हमला बोला। जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें हैरत है कि नेता प्रतिपक्ष को बुनियादी संसदीय नियमों और प्रशासनिक प्रणाली की जानकारी नहीं है।

रीसेंट पोस्ट्स