छात्रा से ब्लैकमेलिंग कर 14.50 लाख रुपये और जेवर वसूलने का आरोप, नेपाल घूमे और पार्टियां कीं, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक ASI के बेटे को साथियों के साथ एक होटल में रुककर अय्याशी करना भारी कर पड़ गया. उन्होंने एक नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर करीब 14 लाख 50 हजार रुपये और आधा किलो सोना वसूल लिए. फिर उसी पैसे से एक साल से मौज कर रहे थे. पुलिस ने ASI के बेटे समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो आरोपी फरार है.
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है. पीड़िता के दादा SECL के रिटायर्ड अफसर हैं. उसके चाचा भी पुलिस विभाग में आरक्षक हैं. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, पीड़िता के दादा ने शारीरिक अस्वस्थता के कारण वे अपने घरेलू काम-काज, बैंक लेन-देन और लॉकर की चाबी अपनी पोती को दिया हुआ था.
इसी बीच पीड़िता की दोस्ती जनवरी 2025 में आयुष यादव और उसके साथियों से हुई थी. आयुष यादव निवासी मोपका विवेकानंद नगर कालोनी का रहने वाला है. उसके पिता धर्मेंद्र यादव एएसआइ हैं. आरोपित आयुष आदतन बदमाश है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के दो मामले समेत छह अपराध दर्ज हैं.
आरोपियों ने पहले मदद के बहाने पीड़िता से पैसे लिए उसके बाद. उसके परिवार के अन्य सदस्यों तथा छोटे बच्चों को जान से मारने और एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर डरा-धमकाने लगे. डरा-धमकाकर आरोपियों ने उसके परिजनों के बैंक खातों (SBI व सहकारी बैंक) से ATM एवं फोन-पे (PhonePe) के जरिये 4 लाख 50 हजार रुपये लिए. साथ ही घर के लॉकर में रखे हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका समेत करीब 450 ग्राम सोने हड़प लिए.
पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि आयुष यादव और एक नाबालिग लगातार महंगे होटलों में फिजूलखर्ची कर रहे हैं. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमे उन्होंने अपना गुनाह कुबूल किया. उन्होंने उस पैसे से नेपाल घूमने गए और आए दिन महंगी पार्टियां करते थे.
पुलिस ने ASI के बेटे आयुष यादव निवासी विवेकानंद नगर, आदर्श शर्मा, प्रिंस साहू निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई और आदित्य पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है. उनके पास से 40000/- रुपये, 02 नग सोने जैसे पिले धातु का अंगूठी एवम 01 चैन, मोबाइल, तथा अपराध के पैसे से खरीदी गई एक्टीवा गाड़ी को जप्त किया गया है. फ़िलहाल उनके खिलाफ आगे की जांच जारी है.