5,000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, विभाग का बड़ा आदेश, इन अभ्यर्थियों को मिलेगी D.Ed.-TET से राहत

shiksha

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पांच हजार शिक्षकों की भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने डीपीआई को लिखे पत्र में खास वर्ग के अभ्यर्थियों को D.Ed. एवं TET में छूट देने का निर्देश जारी किया है।

 

 

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने डीपीआई को पत्र में लिखा है, 31 जुलाई 2026 विषयांतर्गत कृपया संदर्भित नस्ती का अवलोकन करें। जिसके द्वारा PVTG समूह विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सहायक शिक्षक पद के अभ्यर्थियों को विभाग के राजपत्र 10.जनवरी 2013 के अनुक्रम में डीएड. एवं टीईटी. में छूट प्रदान करते हुये CGSSB के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रशासकीय सहमति चाही गई है। आपके उक्त प्रस्ताव पर शासन द्वारा सहमति व्यक्त की जाती है।

डीपीआई को लिखे अवर सचिव के पत्र के अनुसार PVTG समूह विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सहायक शिक्षक पद के अभ्यर्थियों को D.Ed. एवं TET में छूट मिलेगी। यह छूट विभाग के राजपत्र 10.जनवरी 2013 के तहत दी जाएगी।