कर्ज चुकाने के लिए मंदिरों में सेंधमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी भेजा गया बाल सुधार गृह

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिले के तीन बड़े मंदिरों में चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया, आरोपी कर्ज में डूबे थे, कर्ज चुकाने के लिए मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में अज्ञात चोरों ने 01 अगस्त 2026 की दरिम्यानी जिले के तीन बड़े मंदिरों को निशाना बनाया था। जिसमें पहली चोरी बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर से 02 नग चांदी का छत्र हुई थी। दो चोरियां नवागढ़ थाना क्षेत्र के गावों में हुई थी। दूसरी चोरी थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत के चंडी दाई मंदिर में हुई। अज्ञात चोरों ने देवी मंदिर में 9 माताओं के सिर में सजी चांदी के मुकुट, सोने के जेवर और दान पेटी को पार कर दिया था। तीसरी चोरी नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर में एक चांदी का छत्र चोरी हुई थी। जिस पर थाना नवागढ़ में 02 अपराध एवं थाना बम्हनीडीह में 01 अपराध पंजीबद्ध अज्ञात चोरों के विरुद्ध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आने जाने रास्तो का बारिकी से निरीक्षण कर आस-पास के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को खंगाला, जिसमें बम्हनीडीह क्षेत्र से नवागढ़ क्षेत्र के घटना समय के आस पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल दिखा जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने से उनको साइबर तकनीकी के आधार पर आस पास के गांव में मैनुवल इनपुट के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान करते हुए दबिश देकर पकड़ा।
एसडीओपी धान्या लोकेश बंसल एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे, पुलिस द्वारा मनो वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किये जाने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी प्रशांत पटेल निवासी घुटिया थाना पामगढ़ के घर के पीछे गढ्ढे में चोरी का सारा माल छुपा कर रखा है, बाद आरोपियों के निशानदेही में चोरी गयें सोने चांदी का जेवर व छत्र एवं घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक कटर एवं मोटर साइकिल बरामद किया।
गिरफतार आरोपी
- प्रशांत पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 23 साल निवासी घुटिया थाना पामगढ़
- प्रभात पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 18 साल 02 माह निवासी घुटिया थाना पामगढ़
- परमानंद पटेल पिता बंशी लाल पटेल उम्र 25 साल निवासी घुटिया थाना पानगढ़