वन विभाग का बड़ा एक्शन: सरपंच पति के ठिकानों से सागौन-खम्हार की लकड़ियों से बने सामान की जब्ती

news_featured_image_250kb

बालोद। बालोद जिले के ग्राम अंगारी में सरपंच पति के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई कर लकड़ी के अवैध कारोबार का भांडाफोड़ किया है। वन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सागौन और खम्हार की लकड़ी से बने फर्नीचर, कटी हुई लकड़ी और एक मेटाडोर जब्त किया है। जब्त सामग्री को वन विभाग के डिवीजन कार्यालय स्थित रेस्ट हाउस परिसर में रखा गया है। 

अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम अंगारी निवासी अश्विनी डड़सेना के परिसर में छापा मारा। जांच के दौरान सागौन की लकड़ी से तैयार फर्नीचर, टीवी यूनिट का फ्रेम, चिरान किए गए लकड़ी के पल्ले, ताजा कटी हुई सागौन की लकड़ी तथा खम्हार की लकड़ी से बने सामान बरामद किए गए। मौके से एक मेटाडोर जब्त किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल जब्त लकड़ियों की गिनती और माप किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद जब्त सामग्री की वास्तविक मात्रा और उसकी अनुमानित कीमत का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर वन अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रीसेंट पोस्ट्स