ऑनलाइन खरीदारी पड़ी भारी! फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ 2.5 लाख उपभोक्ताओं ने की शिकायत

flipkart_amazon_complaints_250kb

रायपुर : आज के जीवन में ऑनलाइन सर्विस ने लोगों का जीवन आसान कर दिया है। शॉपिंग करने से लेकर खाना मंगाने तक और इंटरनेट से लेकर कैब बुकिंग तक सारी चीजें ऑनलाइन हो रही हैं। लेकिन इस सुविधा के आदी हो चुके लोगों को इनमें अब बहुत दिक्कतें आने लगी हैं। ईकॉमर्स कंपनियों की सर्विस से लोग खुश नहीं हैं। ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ एक साल में पौने छह लाख से ज्यादा शिकायतें इनग्राम पोर्टल पर सरकार को मिली हैं। शिकायतों में फ्लिपकार्ट नंबर एक पर है तो अमेजन नंबर दो पर। यह जानकारी लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर केंद सरकार ने दी  है।

कुल शिकायतें – वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़ी 5,77,748 शिकायतें दर्ज
फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) – 1,44,929
अमेज़ॅन (Amazon.in) –  96,912
रिलायंस जियो-59,386
एयरटेल – 44,689
स्विगी – 36,349
नेटमेड्स – 32,104
मीशो – 31,151
मिंत्रा –  30,083
ओला कैब्स -26,531
जोमैटो- 18,266

छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं और इस पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के लोगों  ने साल 2023-24 में 13,734 शिकायतें दर्ज कराई। जो 2024-25 में 14,271 और 2025-26 में  बढ़कर 20,231 हो गईं। इन शिकायतों का साल दर साल बढ़ना इस बात को दिखाता है कि लोग ऑनलाइन सर्विस से खुश नहीं है। हालांकि सरकार का दावा है कि इन सभी शिकायतों का समाधान भी किया गया है।

सरकार की जानकारी के मुताबिक पिछले तीन सालों के आंकड़े इस पोर्टल की सफलता बताते हैं। वर्ष 2023-24 में 12,35,710 शिकायतें प्राप्त हुई। वहीं यह संख्या 2025-26 में बढ़कर 20,48,747 हो गई। सरकार कहती है कि यह सभी शिकायतों का निपटारा किय गय है और सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि शिकायत निपटान का औसत समय 63 दिनों से घटकर महज 28 दिन रह गया है।

टोल-फ्री नंबर 1915, व्हाट्सएप (8800001915), एसएमएस (8800001915), ईमेल, एनसीएच ऐप, वेब पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। एनसीएच ने 1,47,000 से अधिक शिकायतों का निपटान कर उपभोक्ताओं को 91 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड कराया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के इस कदम को नागरिक प्रथम का प्रतीक बताया है।

रीसेंट पोस्ट्स