बड़ी खबर: बिलासपुर एयरपोर्ट टर्मिनल विस्तार परियोजना को मिली मंजूरी, 50 करोड़ के निर्माण कार्य का टेंडर जारी

1161518-airport-bilaspur

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने टेंडर पोर्टल से डाउनलोड की गई जानकारी के आधार पर बताया कि पीडब्ल्यूडी ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के टर्मिनल विस्तार का टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत 6:50 करोड रुपए की लागत से 22000 वर्ग फीट में निर्माण किया जाएगा।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि लंबे समय से किया जा रहे जन संघर्ष का यह परिणाम है, बिलासपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट में टर्मिनल भवन 1980 के दशक के पुराने भवन और उसमें किए गए मामूली सुधार और विस्तार के तहत चलाई जा रही है। बिलासपुर में 72 सीटर विमान ऑपरेट करते हैं परंतु डिपार्चर हाल में 72 लोगों के बैठने की भी सुविधा नहीं है। अराइवल हॉल का हाल और बुरा है। यहां बमुश्किल 30-35 कुर्सियां है और पूरे यात्री एक साथ खड़े होने पर जाम जैसी स्थिति हो जाती है। टर्मिनल भवन के अंदर एक चाय कॉफी शॉप है, इसी तरह टॉयलेट आदि भी बहुत कम संख्या में है। इसी के अंदर विप लॉन्च भी है और इससे जुड़ा हुआ एयरपोर्ट प्रबंधन का ऑफिस भी। कुल मिलाकर वर्तमान टर्मिनल भवन अत्यंत छोटा है और इंडिगो जैसी बड़ी कंपनियों के द्वारा उड़ान प्रारंभ नहीं करने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण था।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा यह टेंडर 6:50 करोड रुपए की लागत का जारी किया गया है और बनने वाला भवन वर्तमान भवन के आगे जहां पर एयरपोर्ट का दरवाजा और बाउंड्री वॉल है उसी जगह बनाया जाएगा। इसका आकार लगभग 22000 वर्ग फिट होगा और 16000 वर्ग फीट क्लोज एरिया होगा जिसमें पूरा का पूरा डिपार्चर हाल शिफ्ट हो जाएगा और पुराने टर्मिनल भवन को केवल अराइवल हाल के रूप में उपयोग किया जाएगा।

हवाई सुविधाजन संघर्ष समिति ने टेंडर का भली-भांति प्रचार प्रसार किया जाने की मांग की है और कहा है की अच्छी गुणवत्ता से काम करने वाले ठेकेदार इसमें भाग लें और जल्दी से जल्दी इस औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह काम प्रारंभ किया जाए। टेंडर में निवेद डालने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है और इसे 27 अगस्त को खोला जाएगा।