महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, दो युवकों पर हत्या का आरोप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दो आरोपियों ने मिलकर महिला को शराब पिलाया, फिर जबरदस्ती संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को आग लगा दिए थे। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
थाना कटघोरा क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास 8 अगस्त को एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही घटना के जल्द खुलासे व मृतिका की पहचान सुनिश्चित करने थाना कटघोरा व साइबर पुलिस थाना टीम को निर्देश दिए गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर कैम्प किया और हर पहलुओं पर जाँच शुरू की।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ASP नितेश कुमार ठाकुर व एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के निर्देश पर थाना कटघोरा व साइबर थाना कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच की।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ की गई। साथ ही थाना क्षेत्र के गुम इंसान प्रकरणों की जानकारी व मृतिका के हुलिया के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही थी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बीच जानकारी मिली की एक महिला ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा निवासरत थी और शुक्रवार रात से ग़ायब है।
जानकारी मिलने पश्चात् पुलिस टीम द्वारा उसके महिला के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों एवं घटना से जुड़े संभावित संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के पूर्व शाम को ग्राम अमलडिहा निवासी किरण कुमार पटेल पिता चैतराम पटेल व अजय कुमार धनवार को महिला के साथ देखा गया था।
इस जानकारी के आधार पर दोनों संदिग्धों की जाँच की गई। घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी करते हुए किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान किरण कुमार पटेल द्वारा प्रारंभ में घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। पूछताछ में सामने आए कि घटना के दिन दोनों आरोपी मृतिका को घटनास्थल की ओर ले गए थे, जहां तीनों द्वारा शराब का सेवन किया गया। उसके बाद मृतिका ओर अजय कुमार धनवार के बीच पूर्व से संबंध होने से शारीरिक शारीरिक संबंध बनाया गया ! बाद में किरण कुमार पटेल द्वारा भी मृतिका के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया जिस बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिए। घटना के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा मृतिका के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई और घटनास्थल से फरार हो गए।
प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
वहीं घटना में शामिल दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार पिता किताब धनवार निवासी अमलडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।